समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों से सियासी माहौल गरमा गया है। गोंडा के अंबेडकर चौराहा के आसपास लगाए गए पोस्टरों को सपा नेताओं ने फाड़ दिया है। साथ ही पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है। पोस्टरों में अखिलेश यादव की एडिट की गई तस्वीर में लाल टोपी और काला चश्मा दिखाते हुए अखिलेश का ल्यारी राज लिखा गया है। साथ ही सपा शासनकाल के दौरान मुजफ्फरनगर और शामली दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई है। होर्डिंग लगाए जाने के बाद सपा नेताओं ने उसे फाड़ दिया। सपा नेताओं ने कहा कि पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की जाय।