फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, जल गई तीन घरों की गृहस्थी; धमाके के साथ फटे दो सिलेंडर

यूपी के गोंडा में रविवार को खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसियों के भी छप्पर चपेट में ले लिए। इससे तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेखपाल ने सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की है। घटना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली गांव की है। गांव निवासी ननकू निषाद के छप्पर में आग लग गई। भतीजे श्यामू ने बताया कि रात में घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख घर के लोग बाहर की तरफ भागे। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के बरसाती निषाद एवं जगदीश निषाद के घर को भी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच आघर में रखे रसोई गैस के दो सिलिंडर में आग लग गई। इसे वह फट गए। सिंलिडर के धमाके से इलाका कांप गया। लोग खुद को बचाकर दूर भागे। आग बुझाने की भागदौड़ में गांव के श्यामू गहरे गड्ढे में गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक तीनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। श्यामू ने बताया कि करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अंकित कुमार ने सर्वे करके जानकारी जुटाई। लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें