फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: औषधि भंडार में आग लगने से लाखों की जीवन रक्षक दवाएं जलीं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार स्थित औषधि भंडार में रविवार की रात आग लग गई। जिससे करीब सवा लाख टेबलेट, सीरप व ड्रॉप जल गए। कंप्यूटर सहित स्टोर में रखे अन्य सामान भी जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट अमरनाथ ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अस्पताल पहुंचे तो आग से सामान सुलग रहा था। यहां तैनात चौकीदार भी छुट्टी पर था। कहा कि रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने से करीब सवा लाख दवाओं सहित, कंप्यूटर, तौलिया, गद्दा, कंबल सहित अन्य समान जल कर राख हो गया। मंगुरा बाजार पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह व सीएचसी परसपुर के अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें