फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: खुद को छुड़ाने के लिए चोर ने युवक को मारी गोली, मौत

गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज के धन्नीपुरवा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक युवक को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई है। धन्नीपुरवा में देवीदीन के घर में रात में चोर घुस आए। चोरी के दौरान खटपट की आवाज सुनकर देवीदीन के भाई शिवदीन की आंख खुल गई। उसने शोर मचाते हुए चोरों को दौड़ा लिया। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसने एक चोर को पकड़ लिया। चोर ने अपने को छुड़ाने के लिए शिवदीन को तमंचे से गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच चोर छुड़ाकर भाग निकला। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर है। खुलासे के लिए पांच पुलिस टीम बनाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें