यूपी के गोंडा में करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर कोटहना के पंडित पुरवा गांव में बीते कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, दो सप्ताह पूर्व एक ट्रक की चपेट में आने से गांव के कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। एसडीओ आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। तार टूटा हुआ है, जिसे ठीक कर जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।