गोंडा में स्मार्ट मीटर प्रीपेड से पोस्ट पेड हो गए हैं। मगर, उपभोक्ताओं की समस्याएं कम नहीं हो रही है। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी आवास विकास विद्युत उपकेंद्र के पटेल नगर निवासी करमुद्दीन ने मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ से स्मार्ट मीटर से आपूर्ति बहाल कराने की गुहार लगाई है। संबंधित उपभोक्ता ने बताया कि निगेटिव बैलेंस से अधिक रकम जमा कर चुका है। मगर पिछले तीन दिनों से आपूर्ति न होने से परेशान हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि संबंधित उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर पोस्टपेड नहीं हो पाया था। ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। संबंधित एजेंसी को तत्काल आपूर्ति बहाल कराने के लिए कहा गया है।