यूपी के गोंडा में रास्ते के विवाद शुक्रवार को युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने हंसिया से गला रेतकर मार दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बमडेरा गांव की है। गांव निवासी अन्नू दुबे (40) की हत्या हुई है। बताया गया कि अन्नू रास्ते से निकल रहे थे। इसी समय पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। हंसिया से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।