फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में PET-2025 परीक्षा की तैयारियां पूरी, 18 केंद्रों पर 29184 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यूपी के गोंडा में 6 और 7 सितंबर को 18 केंद्रों पर PET-2025 परीक्षा कराई जाएगी। दोनों दिन दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 29184 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें परीक्षा को सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे- पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, विद्युत आपूर्ति एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, डेस्क की स्थिति पहले ही चेक कर लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें