गोंडा में चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खैरा भवानी मंदिर तालाब, सागर तालाब, 30वीं वाहिनी पीएसी तालाब, सोनबरसा पोखरा, सरयू घाट, पसका घाट, विशुही नदी घाट इटियाथोक बाजार, आईटीआई परिसर, करोहा नाथ मंदिर पोखरा, मनवर घाट, नकटा घाट, मुहारीपुल, अमघटी घाट, नारायनपुर पुलिया, जोगापुर तालाब, अम्बरपुर तालाब, हरनाटायर तालाब तथा चीनी मिल दतौली परिसर, इमिलिया रूपी तालाब, हड़वा तालाब, टेढ़ी नदी, विश्वनोहरपुर पोखरा, बल्लीपुर पोखरा आदि सहित अन्य प्रमुख नदियों, सरोवरों एवं तालाबों पर प्रशासन की टीम व्यवस्था चाक चौबंद करने में लगी रही। अधिकारियों ने निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।