फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मुलायम-अखिलेश की तस्वीरों के साथ लगाई गई विवादित होर्डिंग, सपाइयों ने हटवाई

गोंडा में गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर बालपुर के पास मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लगाई गई विवादित होर्डिंग से जिले की सियासत गरमा गई। सूचना मिलने पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दीपू यादव मौके पर पहुंचे और दोनों स्थानों पर लगे चारों विवादित पोस्टर हटवा दिए। सपा नेताओें ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या उसके नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, विवादित पोस्टरों पर किसी व्यक्ति या संगठन का नाम दर्ज नहीं था। ऐसे में इन्हें लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टर हटाए जाने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें