फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में जर्जर हो चुके पुल के पुनर्निर्माण की मांग, 114 वर्ष पूरे होने पर मनाया 'हैप्पी डेथ डे'

गोंडा में जर्जर हो चुके गोंडा-बलरामपुर मार्गस्थित बिसुही पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत का आंदोलन तेरहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए पुल के 114 वर्ष पूरे होने पर 'हैप्पी डेथ डे' मनाया। प्रतीकात्मक रूप से केक काटकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुल अपनी आयु पूरी कर चुका है और उसकी हालत लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। इसके बावजूद अब तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया कि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अब तक हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है। 946 लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुल निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल की जर्जर स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पुनर्निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें