फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में ई-रिक्शा में कार ने पीछे से मारी टक्कर, बालिका की मौत; दो बच्चे घायल

गोंडा में बृहस्पतिवार को देहात कोतवाली के बालपुर जाट गांव के पास सड़क हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और चचेरी बहन घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। जानकारी के अनुसार, बालपुर जाट निवासी अनिल सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। वह अपनी पत्नी अनीता, भतीजी शिवानी, भतीजे अन्नू और बेटी नैन्सी के साथ दोपहर बालपुर बाजार जा रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार शिवानी (8), अन्नू (5) और नैन्सी (2) सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान कार शिवानी को कुचलते हुए आगे निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्नू और नैन्सी घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मार्ग जाम को खत्म कराया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने के दौरान हल्का विवाद हुआ, लेकिन बल प्रयोग का आरोप गलत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें