फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बस-कार की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे सहित तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक

यूपी के गोंडा में वजीरगंज के अनभुला गांव के पास गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन गोयल की चार दिसंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने रिश्तेदार बेंगलुरु से आए थे। रविवार की सुबह नितिन कार से रिश्तेदारों को अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। अनभुला गांव के पास अयोध्या से गोंडा की तरफ आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अक्षत (26), आशु (22) व अक्षत की मां नीता अग्रवाल (58) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें