फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में भतीजे का घर बचाने को आग में कूदे चाचा ने तोड़ दिया दम

यूपी के गोंडा में भतीजे का घर बचाने के लिए आग में कूदे चाचा की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम का माहौल है। अस्पताल से मौत की खबर आई तो घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा के मजरे रमवापुर गांव की है। गांव निवासी सोनू के छप्परनुमा घर में शनिवार को शाम करीब 5 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में रखे रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सिलिंडर करीब 300 मीटर दूर जा गिरा। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। धमाके के बाद सोनू के चाचा श्याम लाल (60) अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। भतीजे का घर बचाने के लिए वह आग की लपटों के बीच घुस गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, आग से घर में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद, जेवर, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का सामान जलकर गया। लेखपाल नागेंद्र प्रताप के अनुसार, आग से करीब 2.5 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से राहत दिलाई जाएगी। दैवीय आपदा राहत मद से चार लाख रुपये और किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें