फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में 18 साल से पढ़ाने वाले गुरुजी भी टीईटी में गणित के प्रश्नों में उलझे

गोंडा में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन आयोजित परीक्षा में गणित और अंग्रेजी के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ले ली। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी और पर्यावरण अध्ययन अपेक्षाकृत आसान रहे, लेकिन गणित और अंग्रेजी के प्रश्नों ने काफी उलझाया। कई अभ्यर्थी पहले से शिक्षक हैं और वर्षों से पढ़ा भी रहे हैं। एक शिक्षक ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से गणित पढ़ा रहे हैं, लेकिन इस बार टीईटी में पूछे गए कुछ गणित के प्रश्नों ने उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर दिया। उनका कहना था कि प्रश्न अवधारणात्मक और समय लेने वाले थे, जिससे उन्हें कठिनाई हुई। अन्य अभ्यर्थियों ने भी गणित और अंग्रेजी को सबसे चुनौतीपूर्ण विषय बताया। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 8016 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 7530 ने परीक्षा दी, जबकि 486 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नों के स्तर और संभावित परिणाम को लेकर चर्चा होती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें