फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जला

नगर कोतवाली के सोनार गली बरियारपुरवा में शुक्रवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात निखिल कुमार के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम से धुआं उठता और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान मालिक निखिल कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे निखिल कुमार ने शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से कूलर, एलईडी, हीटर, टेबल फैन और स्टैंड फैन समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बरियारपुरवा में एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें