फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: बृजभूषण सिंह के बरी होने के बाद उनके निजी सचिव बोले, छवि खराब करने में कांग्रेस व हुड्डा परिवार का हाथ

दिल्ली की एवेन्यू कोर्ट से महिला पहलवानों से जुड़े मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के बाद कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के निजी सचिव संजीव सिंह ने अदालत के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि बृजभूषण शरण सिंह की छवि धूमिल करने के पीछे कांग्रेस और हुड्डा परिवार का हाथ था। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक बड़ी टीम सक्रिय थी, लेकिन आखिरकार अदालत के फैसले से सच्चाई जनता के सामने आ गई।संजीव सिंह ने कहा कि न्यायपालिका ने उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर फैसला सुनाया है। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि अदालत के निर्णय ने सभी आरोपों का जवाब दे दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें