जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी की ओर से शनिवार को दावा किया गया कि गाड़ी संख्या 12395 व 12396 जियारत एक्सप्रेस का ठहराव 26 अगस्त से होगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्रालय की ओर से दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा रेलमंत्री से तीन मांग की गई है। इसमें एक पूरा हो गया है। दूसरी मांग यह है कि जौनपुर भंडारी स्टेशन से जौनपुर सिटी स्टेशन के बीच कोर्ड लाइन का प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। इसलिए सुहेलदेव एक्सप्रेस का संचालन इसी के माध्यम से किया जाए। एक अन्य मांग के तहत पाटलिपुत्र से शिवाजी टर्मिनल को जाने वाली गाड़ी संख्या 12142 को गहमर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है।