गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपने पिता के ऑपरेशन के लिए आई दो युवतियों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद अस्पताल के गार्ड और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें छत से कूदने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।