फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उड़ रही धूल के विरोध में दुकानदारों का धरना, चक्का जाम की चेतावनी

गाजीपुर में एनएच-124डी पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से परेशान दुकानदारों ने मंगलवार को जलालाबाद चौराहे पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है, जिससे धूल का गुबार पूरे बाजार में फैल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि धूल के कारण दुकानों में रखे खाद्य पदार्थ खराब हो रहे हैं और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। संतोष माली ने बताया कि कई बार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। केवल आश्वासन दिया जाता है, जबकि नियमित पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। ओमप्रकाश यादव ने कहा कि करीब दो वर्षों से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य की रफ्तार काफी धीमी है। धूल और अव्यवस्था के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें