गाजीपुर शहर के रायफल क्लब में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ के लोक भवन में किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन से 5 वर्ष के बच्चों के बीच स्वास्थ प्रतिस्पर्धा करने के भी बात कही। साथ ही कोरोना कल के दौरान आशा आंगनबाड़ी एएनएम के द्वारा किए गए कार्य की सराहना भी किया।