फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में भाजपा का विरोध, डिप्टी सीएम पर दिए बयान पर आक्रोश, सपा मुखिया की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया

सपा मुखिया अखिलेश यादव और कार्यकर्ताओं की सद्बुद्धि के लिए गंगा तट पर भाजपा नेता ने सोमवार को शुद्धि-बुद्धि यज्ञ किया। भाजपा नेता विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सपा मुखिया की शह पर सपा कार्यकर्ता डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दिवंगत माता-पिता के प्रति जिस प्रकार के गंदे शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। यह गंभीर अपराधिक कृत्य होने के साथ-साथ किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है। समाजवादी पार्टी के मुखिया इस कृत्य के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से माफी मांगे और भविष्य में इस तरह की गलती न करने का आश्वासन दें। इस अवसर पर श्यामबली मद्धेशिया, रुद्रामणि त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, सरवन गुप्ता, चन्द्रभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें