फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में बांग्लादेश पर अत्याचार का विरोध, संतों व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर हिंदुओें ने भरी हुंकार

बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार, माताओं- बहनों के साथ हो रहे दुराचार और हिंदुओं की संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने एवं चिन्मय कृष्णदास प्रभु के अवैध गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को हिंदुओं ने हुंकार भरी। हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले सड़क पर उतरे 19 संगठनों ने गांधी पार्क आमघाट से रैली निकाली, जो नगर विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम प्रखर उत्तम को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्तियों को लूटा जा रहा है। महिलाओं पर घिनौने अत्याचार किये जा रहे हैं। घरों, मंदिरों व दुकानों को आग के हवाले किया जा रहा है। वहां के शासन-प्रशासन द्वारा हिन्दुओं को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही है। व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के प्रति अत्याचार के विरुद्ध जनाक्रोश मार्च किया। साथ ही सरकार से विश्व के हिन्दू समुदाय की सहायता व सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। दोपहर 12 बजे आमघाट पार्क से निकली रैली कोतवाली, मिश्रबाजार, महुआबाग कचहरी होते हुए सरजू पांडेय पार्क में सभा में तब्दील हो गई। वहां विभाग संचालक सच्चिदानंद व बड़े महाराज व गुरूग्रन्थी जगपाल ने सरजू पांडेय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें