फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक निजी नर्सिंग होम को किया सीज, दूसरे अस्पताल का नहीं मिला पंजीयन, VIDEO

प्राइवेट चिकित्सालय एवं पंजीकरण के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रामकुमार ने रविवार को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक निजी नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया, जबकि सिखड़ी स्थित एक निजी अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में खलबली मची हुई है। एसीएमओ डॉ. रामकुमार ने बताया कि चौहान मार्केट स्थित सावनी नर्सिंग होम विशिष्ट क्लिनिक की जांच की गई, जहां अस्पताल बंद मिला। इस दौरान वहां कोई मरीज नहीं थे। अस्पताल का पंजीकरण निरस्त पाया गया और डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। ऐसे में अस्पताल को सीज कर दिया गया। वहीं सिखड़ी सोनहरा रोड स्थित संगम अस्पताल की जांच में पंजीकरण नहीं मिला। जबकि अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी), शल्य उपकरण और अन्य चिकित्सकीय संसाधन पाए गए। डॉ. रामकुमार ने बताया कि संगम अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। ऐसे में संचालक को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें