गाजीपुर में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई गई। हंगामें के बीच बैठक हुई। इस दौरान कई निर्णय लिए गए। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, विधायक बेदीराम भी शामिल हुए। सांसद अफजाल अंसारी के जाने के बाद विधायक बेदी राम के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह बात करते हुए बैठक हाॅल से जाने लगे तो एक जिला पंचायत सदस्य ने उन पर टिप्पणी कर दिए। इससे खफा विधायक वापस आए और गुस्से में नाराजगी जाहिए किए। सदन में अफरातफरी देख सदस्य ने उनसे माफी मांगी, जिस पर वह शांत हुए।