गाजीपुर के धरम्मरपुर- जमानिया पक्का पुल पर शुक्रवार की शाम लोक निर्माण विभाग की ओर से लोहे की हाईट गेज बैरियर लगाने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से बैरियर की ऊपरी हिस्से को उठाकर ट्रेलर को पास कराने का वीडियो वायरल हुआ था। बैरियर के क्षतिग्रस्त होने के बाद डीएम अनुपम शुक्ला ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि जो भी शरारतीतत्वों ने हाईट गेज बैरियर तोड़ने का कार्य किया है, उसको चिह्नित करके उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है, जल्द ही हाईटगेज बैरियर लगेगा। इधर, देर शाम हाईटगेज बैरियर लगा दिया गया।