फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर हेतमपुर के ऐतिहासिक किला परिसर में उमड़ी सैलानियों की भीड़, VIDEO

नव वर्ष के अवसर पर चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के हेतमपुर स्थित ऐतिहासिक किला परिसर में सोमवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल का जश्न मनाने के लिए सुबह से ही क्षेत्र के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग किला परिसर पहुंचे। पर्यटकों ने ऐतिहासिक किले की प्राचीन बनावट, विशाल प्रांगण और आसपास के मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों का भरपूर आनंद लिया। युवाओं और परिवारों ने परिसर में घूमते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। बच्चों में भी किले को देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें