फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में विधि-विरुद्ध कार्यों को लेकर तहसीलदार की निंदा, अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, VIDEO

बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हुई। इस मौके पर तहसीलदार द्वारा न्यायिक प्रक्रिया की खुली अवहेलना और विधि-विरुद्ध कार्यों को लेकर तीखी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। मांग किया है कि तहसीलदार रामनारायन वर्मा के विरुद्ध तत्काल विभागीय जांच कराते हुए उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह भी घोषणा की गई कि तहसीलदार के स्थानांतरण तक अधिवक्ता उनके न्यायालय का बहिष्कार जारी रखेंगे। यह बहिष्कार तहसीलदार न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायिक दोनों पर लागू रहेगा। इस अवसर पर मेराज हसन‚ लखेश्वर सिंह‚ पंकज तिवारी‚ फैसल होदा‚ सुनील कुमार‚ मोहम्मद इमरान‚ काजी शकील‚ सचिदानंद‚ बृजेश ओझा‚ संजय यादव‚ घनश्याम सिंह‚ अक्षय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें