फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सांसद अफजाल ने कही बड़ी बात, बोले- समाजवाद की मशाल थे नेताजी

समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पार्टी कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने और सांप्रदायिक और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ अनवरत संघर्ष करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें सर्वसमाज का नेता बताते हुए कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के वह प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें