भारत बंद का असर गाजीपुर में भी देखने को मिला। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। डीएम के पत्रक न लेने आने पर कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने अपने नेता चंद्रशेखर आजाद से फोन पर बातचीत के बाद एडीएम को पत्रक सौंपे। कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का भी घेराव किया।