गाजीपुर में दुर्गा अष्टमी पर्व पर पंडालों में हवन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कन्या पूजन भी किया गया। भक्तों ने कन्याओं को पूजकर उन्हें चुनरी दी और आशीर्वाद मांगा। आपको बता दें कि पंडालों का पूजन आज के दिन खास तौर पर किया गया। नगर का मिश्रबाजार, महुआबाग क्षेत्र भी पूजा मंत्रों से गूंजता रहा।