थाना क्षेत्र के रजहटी गांव निवासी रामप्रसाद ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर भूमि विवाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। आग में पशुओं का चारा, भूसा, गेहूं, कपड़ा, चारपाई और बर्तन सहित गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि पीड़ित तहरीर देकर बताया कि गांव के ही व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि संबंधित भूमि की बिना पूर्व सूचना के नापी कराकर कब्जे का प्रयास किया गया। इसको लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बीते 21 अगस्त की भोर करीब 4.10 बजे गांव के ही कुछ लोग झोपड़ी में आग लगाकर चले गए। आग लगने पर शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।