गाजीपुर के स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को मतगणना के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट और पथराव हुआ। छात्रों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद गुस्साए छात्रों ने पुलिस पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से एसपी और एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घोयल हो गए। इसके अलावा छात्रों ने देर शाम कोतवाली में भी पथराव किया।