फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेना में लेफ्टिनेंट बने हिमांशु, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2024 09:15 PM IST

महनीपुर गांव के राकेश कुमार यादव के बड़े पुत्र हिमांशु यादव का सेना में लेफ्टिनेंट के पद में चयन हुआ है। देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद रविवार को गांव पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों का हुजूम साढ़ से गांव तक उन्हें गाजे-बाजे के साथ ले गया। हिमांशु यादव (23) ने करमदेवी मेमोरियल अकादमी से दसवीं व बारहवीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जुलाई 2023 में इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में भर्ती हुए। डेढ़ वर्ष की कठिन ट्रेनिंग के बाद 14 दिसंबर को पासिंग आउट परेड में इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट की रैंक हासिल की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें