फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा ढहाया गया, चला बुलडोजर

घाटमपुर कस्बे के पश्चिमी छोर पर स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर किए गए पक्के निर्माण को मंगलवार को पालिका के बुलडोजर ने ढहा दिया। अवैध कब्जेदारों को पहले नोटिस भी दी गई थी, लेकिन जब उनके द्वारा कब्जा खाली नहीं किया गया तब पालिका द्वारा कार्यवाही की गई है। मालूम हो कि गाटा नंबर 384 पर कब्रिस्तान की भूमि दर्ज है। इसके बावजूद कस्बे के अमीरउल्ला व जफरउल्ला ने कब्रिस्तान को भी नहीं बख्शा और उस पर पक्की दुकानों का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया था। पालिका द्वारा पैमाइश कराने पर उक्त भूमि कब्रिस्तान की निकलने पर दोनो कब्जेदारों को नोटिस दी थी। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसी के चलते शाम को पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार, लेखपाल व फोर्स के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और कब्जा ढहा दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी जब अवैध कब्जे को नहीं हटाया गया तब उसे ढहाने की कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें