फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बजरंग दल और पुलिस पर पथराव में 36 पर एफआईआर

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव डोरी में रविवार को बजरंग दल और पुलिस टीम पर हुए पथराव की घटना में 6 नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सोमवार देर शाम तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बीते दिनों राममंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में रविवार को समुदाय विशेष के लोगों से बजरंग दल के अध्यक्ष शुभम प्रताप व अन्य नेता, पुलिस की मौजूदगी में वार्ता को गए थे। शुभम का आरोप है कि बातचीत के दौरान दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया और उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शुभम की तहरीर पर पुलिस ने 16 लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरी ने बताया कि शुभम प्रताप सिंह की तहरीर पर राहुल, ताजुद्दीन, समीद, साबिर, साहिल, अलाउद्दीन, रहीस, सोहिल, अलाउद्दीन, अरशद, रिहाल अली, अजरुद्दीन, रब्बानी, आतिय, सलमा, मौलाना समेत 16 नामजद के खिलाफ और 20 अन्य अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें