फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के ग्राम इमलिया निवासी प्रांशु पुत्र राजबहादुर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वो सुबह-सुबह दौड़ लगाने के लिए गया था। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।