फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के न्यू बाईपास पर डंपर में आग लग गई। बताया गया है कि डंपर का टायर फट गया जिसके कारण डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से घिसटते ही डंपर आग की लपटों में घिर गया। इस दौरान न्यू बाईपास पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।