फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डंपर ने मारी खड़ी कार में टक्कर, महिला सहित चार घायल

फिरोजाबाद के टूंडला में एटा रोड पर बेकाबू डम्पर ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं, डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना थाना क्षेत्र टूंडला के निहाल सिंह की पुलिया के निकट बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे हुई। एटा की ओर से आ रहे कार सवार निहाल सिंह की पुलिया के निकट चाय पीने के लिए रुके थे। कार सवार उतर पाते उससे पहले ही अचानक पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार को करीब 10 मीटर तक घसीट कर ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रमोद कुमार, बीना, निकुंज निवासी मक्खनपुर फिरोजाबाद व राशि निवासी कौशल्या नगर फिरोजाबाद को उपचार के लिए फिरोजाबाद के जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि घायल पक्ष से तहरीर प्राप्त होने पर डंपर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें