फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद पर मांगी रिश्वत...व्यापारियों ने दिया धरना, टूंडला-एटा रोड पर लगाया जाम

फिरोजाबाद के टूंडला मंडी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं ठेकेदार (सफाई कर्मचारी) नितिन कुमार द्वारा व्यापारियों व किसानों से गेहूं खरीद पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मंडी के व्यापारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर के स्थानांतरण की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा। इस बीच पहुंचे किसानों के गेहूं की खरीद न होने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने टूंडला- एटा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची तहसीलदार राखी शर्मा ने किसानों व व्यापारियों को समझा-बूझाकर जाम खुलवाया। इसके साथ ही उन्होंने तीन दिन के अंदर मंडी समिति की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने एवं कंप्यूटर ऑपरेटर व सफाई कर्मचारी ठेकेदार को हटाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसानों के गेहूं की खरीद शुरू हो सकी। मामले में मंडी के व्यापारियों ने तहसीलदार राखी शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें