फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जजौली में बक्से में बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मां ने पिता और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उर्मिला देवी एक स्कूल में शिक्षिका है। वह स्कूल पढ़ाने के लिए गई थीं। बेटा मयंक (12) ब्रह्म दत्त मेमोरियल स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। बेटी महिमा मामा के घर गई थी। जब उर्मिला स्कूल से लाैटीं तो फर्श पर खून देख होश उड़ गए। सूचना अपने भाई महेंद्र उर्फ चंचल को दी। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने नीचे रखे बक्से का ताला तोड़ा तो उसमें मयंक का शव बरामद हुआ। घर के पीछे एक बोरी व हसिया भी पड़ा मिला, जो खून से लथपथ था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी भी माैके पर पहुंचे।