फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV LIVE : पेट्रोल पंप पर मर्डर

Mon, 02 Jan 2017 03:37 PM IST
दीपक जैन, फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में एक पेट्रोल पंप पर तैनात गार्ड विरेंद्र ने दवा कंपनी के मैनेजर सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी। विवाद कार में गैस भराने को लेकर हुआ था। पहले मैनेजर की गार्ड से कहासुनी हुई, इसके बाद जब मैनेजर कार का गेट खोलकर बाहर निकलने लगा तो गार्ड ने उसे गोली मार दी। ये पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि गार्ड ने पेट्रोल पंप मालिक के इशारे पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें