फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड मौरंग लदे डंपर ने बाइक सवार पति को कुचला, पत्नी घायल

बाइक सवार दंपती को ओवरलोड मौरंग लदे डंपर ने गुरुवार रात टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की कुलचने से मौत हो गई। उसके शव को तीन मीटर तक डंपर घसीट ले गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया है। पुलिस ने देर रात तक जाम नहीं हटवा सका। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के बेकाबू और बेतरतीब तरीके से चलाने की वजह से हादसे का आरोप लगाया है। असोथर थाना क्षेत्र के हैदरमऊ गांव निवासी रामनरेश मौर्य (45) पत्नी ममता बाइक से लेकर खागा के संवत गांव साढ़ू मुकेश के घर गुरुवार रात करीब आठ बजे बर्थडे कार्यक्रम में जा रहे थे। थरियांव थाने के घासीपुर के पास पेट्रोल पंप बाइक सवार को मौरंग लदे ओवरलोड डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर ममता दूर गिरी। डंपर के नीचे आने से रामनरेश मौर्य कुचल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें