फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत

फतेहपुर के बिंदकी में रविवार की देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान ढह गया। जिसमें दबाकर मां बेटे की मौत हो गई। परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मुकेश कुमार का परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। तभी सोमवार की भोर पहर लगभग 4 बजे बरामदे की छत और दीवार पूरी तरह से ढह गई। जिससे बरामदे में सो रहे मुकेश कुमार (50), मां माधुरी (85), पत्नी रन्नो देवी (47), बेटी क्षमा (22), प्रकाशनी (16), कामिनी (12), बेटा प्रखर (11) सभी मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें