फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में पूर्व प्रधान के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

पूर्व प्रधान के ग्राम पंचायत की भूमि पर शनिवार को राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया। हुसैनगंज थाना के ग्राम पंचायत रसूलपुर की गाटा संख्या 71 में पूर्व प्रधानपति विजय पटेल ने अवैध कब्जा कर भूमि में पिलर खड़े कर दिए थे। इस पर प्रधान जितेन्द्र साहू ने इसी भूमि पर अन्नपूर्णा भवन निर्माण कराने का भूमि प्रबन्ध समिति को प्रस्ताव पारित किया गया था। 14 फरवरी को प्रधान प्रस्तावित भूमि पर अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास करने गए। पूर्व प्रधान ने अपना कब्जा होने की बात कहते हुए विरोध किया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षो का चालान किया था। प्रधान जितेंद्र साहू के अनुरोध पर डीएम ने राजस्व विभाग को अवैध कब्जा हटवाने का आदेश दिया था। शनिवार को नायब तहसीलदार अमृत प्रभात, कानूनगो चन्द्र पाल तथा लेखपाल महेन्द्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त करा दिया। कानूनगो चन्द्रपाल ने बताया कि गांव के विजय पटेल सहित तीन लोग अस्थाई रूप से अवैध कब्जा किये थे। उन्हें हटा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें