फतेहपुर में दरोगा विश्राम सिंह के घर पर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। दरोगा विश्राम सिंह मेरठ जिले में लॉकअप इंचार्ज के पद पर है। परिजनों के मुताबिक, बदमाश गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे और घर में चोरी करने लगे। ताला तोड़ने की आवाज सुनकर कमरे से बाहर निकली दरोगा की पत्नी पर एक बदमाश ने रॉड से हमला किया, जिसके बाद मां की चीख सुनकर उनका बेटा बाहर आया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।