फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने छत से छलांग लगाकर दी जान

Sat, 04 Feb 2017 10:23 AM IST
सीपी सिंह, अमर उजाला टीवी/ फतेहपुर

फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज मोहल्ले में एक छात्रा ने तीन मंजिले से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बीए फर्स्ट इयर में पढ़ने वाली छात्रा पड़ोस में रहने वाले मनचले से परेशान थी। पिछले दिनों मनचले लड़के ने घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। जिसके बाद लड़की ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। बाद में आरोपी पक्ष के लोग शिकायत वापस लेने का दवाब बनाने लगे। जिससे परेशान छात्रा ने गुरुवार शाम छत से छलांग लगा ली। घायल अवस्था में लड़की को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें