फर्रुखाबाद शहर के नेकपुर कलां में एसआर कोल्ड स्टोरेज के पास नाला चोक होने से रात सड़क पर पानी भरने के बाद घरों में घुस गया। गलियां भी जलमग्न हो गईं। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे शहर के मुख्य मार्ग पर नेकपुर कलां रेलवे क्रासिंग के पास जाम लगा दिया।