फर्रुखाबाद जिले में चाइनीज मांझा के विरोध में महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की। जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार को दिया।