फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बच्चों के विवाद में महिला को घसीट-घसीटकर पीटा; रिपोर्ट दर्ज

इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर विशु गांव में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चचिया सास और देवरानी ने घर में अकेली महिला को बाल पकड़कर चबूतरे तक घसीटा और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता पूनम का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। अगले दिन मामला शांत कराने के लिए मैनपुरी से पहुंचीं उसकी मौसी प्रीति और बहन पप्पी देवी पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि छत से ईंट-पत्थर फेंके गए और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमले में प्रीति के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरी महिला भी घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें